बरेली। आईएमए विंटर स्पोर्ट्स वीक-2026 के अंतर्गत टेबल टेनिस, कैरम व शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन शनिवार को हुआ। इन प्रतियोगिताओं में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली से जुड़े चिकित्सकों ने हिस्सा लिया और खेल के साथ-साथ अनुशासन, सौहार्द और टीम भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया।
टेबल टेनिस के मिश्रित युगल फाइनल में डॉ. राजीव गोयल और डॉ. वंदना गुप्ता ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि डॉ. अंशु और डॉ. मृणिदा उपविजेता रहे। पुरुष युगल वर्ग में डॉ. विपिन और डॉ. पंकज कुमार की जोड़ी ने, डॉ. धर्मेंद्र नाथ और डॉ. ऋषि जिंदल को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं वेटरन्स वर्ग में डॉ. जितेन्द्र अग्रवाल ने अनुभव और कौशल का परिचय देते हुए डॉ. धर्मेन्द्र नाथ को हराकर विजेता का खिताब जीता।
कैरम प्रतियोगिता के मिश्रित युगल फाइनल में डॉ. अरशद और डॉ. सुप्रिया ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि डॉ. धर्मेंद्र और डॉ. पारुल उपविजेता रहे। युगल मुकाबले में डॉ. अंशु और डॉ. इरफान की जोड़ी ने डॉ. अरशद और डॉ. राजीव गोयल को पराजित कर जीत दर्ज की। एकल (पुरुष वर्ग) के फाइनल में डॉ. इरफान ने डॉ. विभोर प्रधान को हराकर खिताब अपने नाम किया। संवाद
- शतरंज के मुकाबलों में दिखाई बौद्धिक क्षमता
शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे राउंड में डॉ. शशांक मिश्रा ने डॉ. प्रवीण अग्रवाल को, डॉ. हर्षित अग्रवाल ने डॉ. अमृत अग्रवाल को, डॉ. शिवम मिश्रा ने डॉ. विभोर प्रधान को व डॉ. आकाश राठौर ने डॉ. मोहित गुप्ता को 1-0 से पराजित किया।
वर्तमान स्टैंडिंग में डॉ. शशांक मिश्रा और डॉ. हर्षित अग्रवाल 3.0 अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे, जबकि डॉ. शिवम मिश्रा 2.0 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अब राउंड चार में शीर्ष बोर्ड पर डॉ. शशांक मिश्रा और डॉ. हर्षित अग्रवाल के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
इस दौरान आईएमए बरेली ने सभी विजेताओं, उपविजेताओं व प्रतिभागियों को बधाई दी और खेल भावना को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।