फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो लाख से अधिक के बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वित्त वर्ष 2025-26 की समाप्ति नजदीक आते ही नगर निगम का कर विभाग बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई कर रहा है। कर विभाग ने अब ऐसे बकायेदारों की सूची बनाई है जिस पर दो लाख से अधिक की रकम बकाया है, ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा। रकम जमा न होने की स्थिति में उनकी संपत्ति कुर्क कर नीलाम की जाएगी।
विज्ञापन

निगम अपनी आय बढ़ाने को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है। अधिक वसूली के लिए निगम ने 2 लाख रुपये से अधिक 1200 बकायेदारों की सूची बनाई हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि 2 लाख रुपये से अधिक बकायेदार की संख्या अधिक है, इसके अधिकतर संपत्ति व्यावसायिक है।
करदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। अगर समय अवधि के दौरान में वह नोटिस का जवाब नहीं देते है तो उनके विरुद्ध सिलिंग की कार्रवाई की जाएगी, अगर इसके बाद भी रकम नहीं मिलती है तो संपत्ति को कुर्क कर उसे नीलाम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें