डॉ. राजीव मेहरोत्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
प्राचार्य पद की रेस में थे पीके अग्रवाल, प्रबंधन ने नहीं दिया था चार्ज
बरेली। डॉ. राजीव मेहरोत्रा को बरेली कॉलेज में बुधवार को कॉमर्स विभाग का एचओडी बना दिया गया। वहीं प्राचार्य पद की रेस में रहे डॉ. पीके अग्रवाल बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उसके बाद डॉ. राजीव मेहरोत्रा को चार्ज दिया गया।
बरेली कॉलेज में प्राचार्य को लेकर चल रहे विवाद में प्राचार्य पद के लिए डॉ. पीके अग्रवाल का भी नाम था। वीसी ने सभी पक्षों को सुनने के बाद पीके अग्रवाल को वरिष्ठ मानते हुए उन्हें प्राचार्य बनाए जाने की संस्तुति भी प्रबंधन को भेजी थी, लेकिन प्रबंधन ने पीके अग्रवाल को प्राचार्य नहीं बनाया था। इसी बीच 30 जून को डॉ. पूर्णिमा अनिल भी रिटायर हो गईं और आठ जुलाई को पीके अग्रवाल भी रिटायर हो गए। अब कामर्स विभाग में डॉ. राजीव मेहरोत्रा एचओडी हैं।