फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नॉर्थ जोन ने रोमांचक सुपर ओवर में ईस्ट जोन को दी पटखनी

Wed, 08 Apr 2026 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से आयोजित तीन दिवसीय इंटर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन राजधानी लखनऊ में बेहद रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। तीन से पांच अप्रैल तक चली इस प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में नॉर्थ जोन (बरेली, मुरादाबाद, हरदोई और इटावा) ने ईस्ट जोन (वाराणसी) को हराकर जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन

फाइनल मैच की शुरुआत नॉर्थ जोन के लिए कुछ खास नहीं रही और टीम के शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। इससे एक समय टीम दबाव में नजर आ रही थी। इसके बाद रवि प्रकाश और दीपक चौधरी ने मोर्चा संभाला और दोनों के बीच हुई 50 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी ने टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।
निर्धारित ओवरों के बाद मुकाबला बराबरी पर छूटा और मैच टाई हो गया। इसके बाद निर्णय के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया गया। सुपर ओवर के हाई-वोल्टेज ड्रॉमे में नॉर्थ जोन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ईस्ट जोन को परास्त कर धमाकेदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बरेली क्षेत्र के सहायक यातायात निरीक्षक रवि मेसी अपनी धारदार गेंदबाजी और शानदार बल्लेबाजी के चलते पूरी प्रतियोगिता में छाए रहे, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। वहीं, मुरादाबाद के दीपक चौधरी ने अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों का दिल जीत लिया और फाइनल मैच में उनके अहम योगदान के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस टूर्नामेंट में बरेली की ओर से रवि प्रकाश, रवि मेसी, विवेक मिश्रा और उज्जय वैश्य ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें