फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा नेता पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित दर्जनों लोगों ने किया थाने का घेराव

विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित दर्जनों लोगों ने किया थाने का घेराव।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। नगर की शब्बीर कॉलोनी निवासी नत्थूलाल को बंधक बनाकर उनके यहां घर पर लूटपाट की गई थी। मामले में खुलासा न होने पर भाजपा नेता पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित दर्जनों लोगों ने थाने का घेराव किया है।
नगर की शब्बीर कॉलोनी निवासी नत्थूलाल के घर से बुधवार की रात एक बजे बदमाश घर में घुस आए और नत्थूलाल को बंधक बनाकर तमंचे से धमकाते हुए दो भैंस और एक पड्डा सहित अन्य सामान लूट कर ले गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित से अंगूठा लगवाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन अन्य गंभीर धाराएं नहीं लगाई है। इसकी वजह से पीड़ित ने भाजपा के नेता पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रमोद राठौर से पुलिस की मनमानी करने की शिकायत की और पुलिस भैंस और पड्डा तो बरामद बता रही है, लेकिन दूसरी भैंस और न ही लुटेरों की तलाश कर पाई है।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित होकर दर्जनों लोग बृहस्पतिवार शाम सात बजे के करीब थाने का घेराव किया, लेकिन कोतवाल और कस्बा इंचार्ज के थाने में नहीं मिलने पर वापस लौट गए। वहीं, मामले की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी दी गई है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि विधिक प्रक्रिया के बाद भैंस सौंप दी जाएगी। कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ चल रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें