फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक रात में दो घरों से दहेज का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में छठी बार चोरी कर पुलिस को दी चुनौती, आरोपी नहीं चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

दुनका। शाही थाना क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार रात दो घरों को निशाना बनाया। वहां से दहेज में देने के लिए रखे सामान ले गए। उसके बाद एक स्कूल से छठी बार चोरी कर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। लेकिन, इस मामले में अभी तक चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। इन चोरियों की वारदात से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सब्जीपुर खाता उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात स्कूल में घुसे चोर खाने-पीने का सामान और कुछ बर्तन चोरी कर ले गए। बुधवार को जब बह स्कूल पहुंचे तो देखा कि सामान गायब था। उन्होंने बताया कि स्कूल में यह छठी बार चोरी हुई है। हर बार तहरीर दी। लेकिन किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, दूसरी घटना शाही थाना क्षेत्र के गांव बसाबनपुर में घटी। वहां के पीड़ित भजनलाल ने बताया कि मंगलवार रात वह और उनका भाई मेघनाथ घर में ताला लगाकर एक कार्यक्रम में गए थे। रात में किसी समय दोनों लोगों के घर में घुसे चोर चांदी के जेवर, बेटियों की शादी में दहेज के लिए खरीदे गए फूल, पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष शाही दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें