फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: गहरी खाई में गिरी डबल डेकर बस, 25 यात्री गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Sat, 13 Feb 2021 12:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बस खाई में गिरी (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली में शुक्रवार देर रात एक डबल डेकर बस गहरी खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घने कोहरे का कारण यह हादसा हुआ। बस में कुल 80 यात्री सवार थे। हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुआ।  
विज्ञापन


बरेली के सीबीगंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बस यात्रियों को लेकर शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी। यह घने कोहरे के कारण अटा-बीबियापुर गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 20 फुट गहरी खाई में गिर गई। 

हादसे के वक्त राजमार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस और 12 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें