फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बोर्ड परीक्षा के प्रेशर को खुद पर न होने दें हावी, रिवीजन पर दें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बोर्ड परीक्षा के शुरू होते ही छात्रों में तनाव की समस्या बढ़ती जा रही है। परीक्षा के दबाव में तैयार किया पाठ्यक्रम भी भूलते जा रहे हैं। इसको लेकर लगातार मनोवैज्ञानिकों के पास कॉल कर इस समस्या का हल ढूंढ रहे हैं। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि परीक्षार्थी खुद को तनावमुक्त रखें। अगर आप तनावमुक्त होकर परीक्षा में भाग लेंगे तो अवश्य ही अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। इसके अलावा परीक्षा के दौरान जितना हो सके रिवीजन पर ध्यान दें। रिवीजन करने से आपके माइंड में पढ़ी हुई चीजें याद रहेंगी।
विज्ञापन

बोर्ड की परीक्षा के दौरान विद्यार्थी गणित, भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। उनमें याद किए गए पाठ्क्रम, सूत्र व थ्योरी को भूलने की समस्या देखने को मिल रही है। वहीं छात्रों के मुताबिक हिंदी की परीक्षा अच्छी जाने के बावजूद भी अगली परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने का आत्मविश्वास डगमगा रहा है। ऐसे में मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की प्रवक्ता डॉ. यशिका वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को अपने ऊपर किसी भी प्रकार का दबाव महसूस न करें। संपन्न हो हो चुकी परीक्षा के बारे में ना सोचकर आने वाली परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए लगातार अभ्यास करते रहें और अपनी तैयारी पर विश्वास रखते हुए परीक्षा देने जाएं। विद्यार्थी किसी भी प्रकार के व्यर्थ विचार को अपने मन में न आने दें। परीक्षा के समय में छात्रों को फास्ट फूड से दूरी बनाते हुए घर का बना हुए खाने का ही सेवन करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें