फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बूथ जीता चुनाव जीता’ किसी भी हाल में बूथ मत छोड़ना : अमित शाह

विज्ञापन
रैली को संबोधित करते अमित शाह।
विज्ञापन
बृज क्षेत्र के संचालन समिति की गृहमंत्री अमित शाह ने ली बैठक
विज्ञापन

बरेली। गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रोड शो के समापन के बाद सर्किट हाउस में भाजपा नेताआें व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें बृज क्षेत्र की संचालन समिति की बैठक में उन्हाेंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव जीतने का सिर्फ एकमात्र मंत्र है। ‘बूथ जीता चुनाव जीता’ इसलिए किसी भी हाल में बूथ मत छोड़ना।
अमित शाह ने बैठक में शामिल पदाधिकारियों से उनके दायित्व के बारे में पूछा। यह भी पूछा कि कितने समय से इस दायित्व पर काम कर रहे हो और काम कैसा चल रहा है। इसके बाद उन्हाेंने कहा कि चुनाव में बूथ प्रमुख और पन्ना प्रमुख का सबसे अहम रोल है। वातावरण हमारे पक्ष में है और आप सभी को पूरी ताकत से चुनाव में उतरना है। इसलिए किसी भी हाल में बूथ को नहीं छोड़ना है। चुनावी तिथियों की घोषणा कभी भी हो सकती है। खुद को हर समय तैयार रखो। उन्हाेंने कहा कि सोशल मीडिया टीम और आईटी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक के बाद सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता गृहमंत्री के साथ रात्रि भोज में शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से पूछा यात्रा का अनुभव
बृज क्षेत्र की यात्रा का शुभारंभ 19 दिसंबर को मथुरा से हुआ था। उन्हाेंने कार्यकर्ताआें व यात्रा में शुरू से अंत के अनुभव पूछे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि 18 घंटे लगातार भी यात्रा चली है। यात्रा में आने वाली दिक्कतों के बारे में बताया कि कई कार्यकर्ता यात्रा रूट पर बैनर सड़क के बीच में टांग देते हैं। इससे वह रथ के सामने आते हैं। फिर उन्हें हटाना होता है। यह दिक्कत बरेली में खासकर कई जगह आई।
सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से की गई गृहमंत्री के रूट की निगरानी
बरेली। गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो को लेकर सुरक्षा अमला शुक्रवार सुबह से ही अलर्ट रहा। नगर निगम के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों और दो ड्रोन के जरिये रोड शो के रूट और शहर पर नजर रखी गई।
गृहमंत्री के आगमन से पहले एडीजी अविनाश चंद्र ने रूट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। आईजी रमित शर्मा ने जन विश्वास यात्रा के रूट पर सुरक्षा व्यवस्था परखी। गृहमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा में चार एसपी, आठ सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 350 दरोगा, एक हजार से ज्यादा सिपाही और तीन कंपनी पीएसी लगाई गई थी। यात्रा के रूट और पटेल चौक के आसपास के सभी भवनों की छतों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में सिर्फ दोपहिया वाहनों को मिला प्रवेश
पटेल चौक क्षेत्र में कार्यक्रम से दो घंटे पहले ही वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। इस दौरान सिर्फ दोपहिया वाहनों को ही वहां से गुजरने की अनुमति मिली। ई-रिक्शा समेत अन्य सभी वाहनों को पहले से निर्धारित रूटों से गुजारा गया। पटेल चौक के पास स्थित पेट्रोलपंप को भी दोपहर में ही बंद करा दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें