लंबी हो रहीं प्रतीक्षा सूची
लंबी दूरी की ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लगातार लंबी होती जा रही है। 15012 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 20 दिसंबर तक नो रूम है। 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है। इसमें 15 दिसंबर से पहले सीटें उपलब्ध नहीं हैं। 20504-03 राजधानी एक्सप्रेस, 13019-20 बाघ एक्सप्रेस, 22541-42 आनंद विहार गरीब रथ, 12317 अकालतख्त एक्सप्रेस, 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस, 15009-10 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस में भी सीटें उपलब्ध नहीं हैं।
13006-05 पंजाब मेल में 15 दिसंबर तक नो रूम है। 13308 किसान एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है। 23 दिसंबर के बाद सीटें उपलब्ध हैं। 12230-29 लखनऊ मेल, 14208-07 पद्मावत एक्सप्रेस, 15128-29 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15910-09 अवध-असम एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लगातार लंबी होती जा रही है।