फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एजाज नगर में कुत्तों का आतंक, लोगों पर कर रहे हमला

Fri, 08 May 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली वार्ड संख्या-75 एजाजनगर में कुत्तों का आतंक है। इलाके की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक कुत्तों के झुंड ने डेरा डाल रखा है। इससे स्थानीय निवासियों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। हाल के दिनों में इन कुत्तों ने कई मासूमों और राहगीरों को शिकार बनाया है। इससे क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सुबह-शाम स्थिति बेहद भयावह हो जाती है। सड़कों पर मौजूद कुत्तों के झुंड पैदल चलने वालों के साथ ही बाइक सवारों को भी दौड़ा लेते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सर्वाधिक परेशानी हो रही है। स्थानीय पार्षद इशरत जहां ने बताया कि दो महीनों से नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को लिखित और मौखिक रूप से कई बार बता चुके हैं। बोर्ड बैठक में भी मुद्दे को उठाया, लेकिन अधिकारियों सुनने को तैयार नहीं है। निगम की ओर से अब तक कुत्तों को पकड़ने या उनके बधियाकरण के लिए कोई पहल नहीं की गई।
स्थानीय निवासी सादिक अंसारी ने बताया कि जब भी इस समस्या के समाधान के लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया जाता है, हर बार टेंडर प्रक्रिया का बहाना बनाकर मामले को टाल दिया जाता है। विभाग की इस टालमटोल वाली कार्यप्रणाली से लोगों में आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द अभियान चलाकर इन कुत्तों को पकड़ा जाए और बधियाकरण कराया जाए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश ने बताया कि मामले को दिखवाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें