फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बंडिया में कुत्ते ले रहे जान, बंदरों का भी आतंक

Mon, 22 Jun 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के वार्ड-27 मथुरापुर के बंडिया गांव में कुत्तों के हमलों में तीन बच्चों की जान जा चुकी है। यहां बंदरों का भी आतंक है। स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत क्षेत्रीय पार्षद से कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। नगर निगम बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी वन विभाग पर डाल देता है। वार्ड की 45 हजार आबादी इन समस्याओं से परेशान है। अमर उजाला के वार्ड संवाद कार्यक्रम में रविवार को स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं साझा कीं।
विज्ञापन

वार्ड के मदन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि मथुरापुर में नगर निगम की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा है जो बहुत सुस्त है। ठेकेदार ने नाले को खोदकर छोड़ दिया है। आए दिन नाले में कोई न कोई गिर रहा है। मानसून के सीजन में यह अधूरा नाला लोगों को लिए परेशानी का सबब बनेगा। रोड पर पड़ी मिट्टी कीचड़ बनकर फैल जाएगी और वहां से पैदल निकलना मुश्किल हो जाएगा।
प्रेम प्रकाश ने बताया कि वार्ड में कई जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं, लेकिन ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। स्थानीय लोग पार्षद से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन ठेकेदारों के रवैये में सुधार नहीं आया। मथुरापुर की कई गलियां टूटी हैं। ठेकेदारों से कुछ गलियों को खोदकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

अरुण ने बताया कि बंजरिया में पार्क के निर्माण की आवश्यकता है। नगर निगम के ओर से बनाए गए शेल्टर होम में वर्षों से पीएसी का कब्जा है। निगम को उसे अपने कब्जे में लेकर उसका रख रखाव कराना चाहिए। राजू ने मथुरापुर में बने सरकारी स्कूल को उच्चीकृत कर आठवीं तक किए जाने की मांग की है।
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का पैतृक गांव ट्यूलिया भी इसी वार्ड में आता है। यहां नहर की ओर से गांव में आना वाला रास्ता खस्ताहाल है। पास में तालाब होने के कारण उसका पानी भी सड़क पर आ जाता है। इससे वहां कीचड़ रहता है। गांव की अन्य सड़कें भी बदहाल हैं।
वार्ड में 27 सफाई कर्मचारियों की तैनाती है, लेकिन उपस्थिति कम रहती है। संवाद के दौरान हरीश चंद्रा, दुर्गा प्रसाद, ओमकार, मदन लाल श्रीवास्तव, मुकेश, पिंकू, केदार, हरप्रसाद, जानकी प्रसाद, रवि, राजू, कमल किशोर, राहुल, रजत, डाल चंद्र मौर्य, सूर्य प्रकाश मौर्य, रितेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
नागरिकों ने बताईं समस्याएं
बच्चों के टहलने के लिए पार्क की आवश्यकता है। इसे जल्द ही बनवाना चाहिए, ताकि सुबह-शाम लोग इसमें जा सकें। - वेद प्रकाश मौर्य
बंडिया गांव के कुत्तों के हमले में कई बच्चों की मौत हो चुकी है, लेकिन हालात नहीं सुधरे। इस पर रोक लगानी चाहिए। - राजू
मथुरापुर की मुख्य सड़क पर ही नाला खोद दिया है और काम बहुत धीमा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। - नत्थूलाल
पार्षद बोलीं- तेज कराएंगे काम
वार्ड में अब तक पांच करोड़ की लागत से काम हो चुके हैं और कई प्रस्ताव लगे हुए हैं। नाला निर्माण तेजी से कराया जाएगा। पार्क भी बनवाया जाएगा। - मीरा देवी, पार्षद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें