फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: कुत्तों ने पांच पर किया हमला, दो मासूम बच्चों समेत चार लोग जख्मी, शेरगढ़ में दहशत का माहौल

Mon, 21 Sep 2026 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में शहर से लेकर देहात तक आवारा कुत्तों का आतंक है। शेरगढ़ कस्बे में कुत्तों ने हमला कर मासूम समेत चार लोगों को घायल कर दिया। इधर, शहर में कोचिंग से लौट रहे छात्र पर कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। 
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में घायल हुए बुजुर्ग और बच्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शेरगढ़ कस्बे में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। दो दिनों में लावारिस कुत्तों ने दो मासूम बच्चों समेत पांच लोगों पर हमला किया। इनमें चार लोग जख्मी हो गए। मोहल्ला बाजार में शनिवार देर शाम हमजा खान (2 वर्ष) पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर उसकी गर्दन नोच ली। उसे सीएचसी शेरगढ़ ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल बरेली रेफर किया गया। वहां उसकी गर्दन में टांके लगे हैं। ऐसे ही कुत्ते ने रविवार को खेत पर बैठे मोहम्मद हुसैन (60) की पीठ पर काट लिया। बचाव के चक्कर में नाक भी जख्मी हो गई। एक से दूसरे घर जा रहीं उनकी बहू रईस बानो के कपड़े फाड़ दिए।

विज्ञापन


वार्ड सात निवासी मोहम्मद जैद (7 वर्ष) को भी बाजार में लावारिस कुत्ते ने कमर के पास काट लिया। ग्राम पंचायत टांडा निवासी लुकमल की पत्नी नईमा (45 वर्ष) को भी कुत्तों ने काटकर जख्मी कर दिया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि सीएचसी पर एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का पर्याप्त स्टॉक है। घायलों को एआरवी लगाई गई है। ईओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि लावारिस कुत्तों को पकड़वाने की कोई शिकायत नहीं मिली है। नगर पंचायत प्रशासन के पास कुत्तों को पकड़ने के उपकरण नहीं हैं। 

विज्ञापन

कोचिंग से लौट रहे बच्चे को कुत्ते ने काटा
किला थाना क्षेत्र के चंदन नगर की यादव गली में कोचिंग से लौट रहे पांच वर्षीय बच्चे पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। जिला अस्पताल में बच्चे केपिता मुलायम यादव ने बताया कि उनका पांच वर्षीय बेटा विराट शनिवार शाम पड़ोस में कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। इस दौरान गली में मौजूद कुत्ते ने उस पर हमला कर पैर में काट लिया। तुरंत ही वह बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। मुलायम यादव ने क्षेत्र में बढ़ रहे लावारिस कुत्तों को पकड़वाने की मांग पार्षद से की है। 

प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय/एडीएम (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह ने बताया कि निकायों में कुत्तों को पकड़ने की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए निदेशालय को पत्र भेजकर मार्गदर्शन मांगा जाएगा। पूरे जिले में एक एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर बनाया गया है, जहां पर सभी निकायों से पकड़े गए कुत्तों को लाया जाता है। वहां बधियाकरण कर उनको छोड़ दिया जाता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें