फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट की अवैध दुकानें बंद कराने का आदेश

Sun, 01 Mar 2015 01:58 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमखोर हो चुके कुत्तों के पांच मासूमों की जान ले लिए पर डीएम गौरव दयाल ने अफसोस जताते हुए सभी विभागों की टीमें कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाएंगी। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि यह अभियान एक साथ पूरी तहसील में चलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। शहर में बगैर लाइसेंस चल रही मीट की दुकानों को दो दिन के अंदर बंद कराने को कहा। यह भी कहा कि सड़क पर फड़ और ठेले लगाकर मांस की पकौड़ी और बिरयानी बेचने वालों को भी फौरन अंदर किया जाए।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे ब्लाक परिसर के पंत सभागार में पहुंचे डीएम गौरव दयाल ने गांवों के लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी राय ली। इसके बाद कहा कि हिंसक हो चुके आवारा कुत्तों के खिलाफ वन विभाग, नगर पालिका, टाउन एरिया और जिला पंचायत की टीमें एक साथ मिलकर काम करेंगी। एक समय में ही पूरी तहसील के सभी गांवों में एक साथ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अभियान में किसी भी विभाग ने लापरवाही की तो उसके अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को यह भी आदेश दिया है कि हिंसक कुत्तों को पकड़ने के लिए बाहर से भी टीम बुलाई जाए।
डीएम ने इसी बैठक में ईओ आरआर अंब्रेश तलब किया और निर्देश दिया कि दो दिन के अंदर शहर में बगैर लाइसेंस चल रही मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सड़क पर मीट की पकौड़ी और बिरयानी बेचने वालों की दुकानें तत्काल बंद कराई जाएं। उन्होंने ग्राम प्रधानाें, पूर्व प्रधानों और ग्रामीणों को बताया कि पालतू कु त्तों पर किसी तरह का रंग नहीं डाला जाएगा। उनके गले में सिर्फ पटटा डाला जाएगा ताकि इस बात का पता चल सके कि यह पालतू कुत्ता है। आवारा कुत्तों को पकड़कर तहसील से बाहर जंगल ले जाकर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इंसेट-
आदमखोर कुत्ते बड़ी समस्या
बहेड़ी। तहसील परिसर में डीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आवारा कुत्तों के खिलाफ जो तय किया गया है उसी तरह अभियान चलेगा। कुत्तों का आतंक खत्म करने के लिए और भी योजनाएं बनाई जाएंगी। आईवीआरआई के वैज्ञानिको से भी टिप्स लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस इलाके की यह सबसे बड़ी समस्या बन गई है। डीएम ने कहा कि शहर में बिना लाइसेंस मीट की दुकानें बंद कराई जाएंगी। सड़क पर ठेले लगाकर मीट की पकौड़ी बेचने वालों पर भी सोमवार से कार्रवाई होगी। अगर ऐसा न हो तो पत्रकार फोन पर उन्हें जानकारी दें। फिर संबधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें