फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा काट रही महिला पर टूट पड़े कुत्ते

Mon, 02 Mar 2015 12:24 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसक कुत्तों के आतंक से लोगों को मुक्ति नहीं मिल पा रही है। रविवार को आदमखोर कुत्तों का झुंड परेवा गांव में घुस गया और अपने घर के पास चारा काट रही एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह नोच डाला। महिला का शोर सुनकर लोगों ने इकट्ठे होकर कुत्तों को खदेड़ा। महिला को सरकारी अस्पताल लाकर मरहम-पट्टी कराई गई।
विज्ञापन

यह पहला वाकया है जब अपने शिकार की तलाश में कुत्तों का झुंड किसी गांव में घुसा है। रविवार को शाम के वक्त परेवा गांव के पप्पू की पत्नी ललिता अपने घर के ही पास खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। वह चारा काटने में मशगूल थीं तभी आवारा कुत्तों का एक झुंड वहां पहुंच गया और ललिता पर हमला कर दिया। ललिता जमीन पर गिरीं तो कुत्तों ने उनकी बायीं टांग को नोच डाला। ललिता के शोर मचाने पर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचा तब कुत्ते उसे छोड़कर पीछे हटे। गंभीर रूप से घायल ललिता को बहेड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां उसकी मरहम-पट्टी करने के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें