फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में काम पूरा, होली बाद आएंगे सीआरएस

Mon, 02 Mar 2015 12:20 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज बरेली ट्रैक चालू कराने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कासगंज में एनई वर्क पूरा करके इज्जतनगर मंडल की स्थानीय टीम लौट आई है। होली बाद सीआरएस का दौरा और पंद्रह मार्च तक ट्रैक चालू होना पक्का माना जा रहा है। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बरेली कासगंज ट्रैक में कासगंज से बमियाना स्टेशन तक का काम पूरा हो चुका है। आगे उत्तर रेलवे के चंदौसी ट्रैक से इसे जोड़कर फिलहाल दो पैसेंजर ट्रेन चलाने की योजना है। कासगंज में रेलवे स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य करने के लिए बरेली से भारी भरकम स्टाफ बुलाया गया था। 24 से 27 फरवरी तक यह काम कंपलीट कर लिया गया। इससे ट्रैक संचालन की अंतिम बाधा भी दूर हो गई है। वहां से लौटे अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि निरीक्षण में भी काम ओके पाया गया। अब सीआरएस इस ट्रैक का इंस्पेक्शन कर ट्रेन संचालन को हरी झंडी दे सकते हैं। सूत्रों की मानें तो होली बाद सीआरएस का आना तय है। पीआरओ एनईआर राजेंद्र सिंह कहते हैं कि संभावना है पर कोई तारीख मुख्यालय को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें