फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर के पास खेल रहे बच्चे पर कुत्ते ने किया हमला

Wed, 11 Oct 2023 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। पचपेड़ा गांव में मकान के पास खेल रहे पांच साल के बच्चे पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे की गर्दन में गहरा जख्म हुआ है। आरोप है कि शिकायत करने पर कुत्ते को पालने वाले व्यक्ति ने बच्चे के पिता की पिटाई की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पचपेड़ा गांव में हरनंदन परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को शाम के समय उनका पांच साल का बेटा ऋषि कुमार मकान के पास खेल रहा था। इसी बीच कुत्ते ने उसके ऊपर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसकी गर्दन को जबड़े में दबोच लिया। आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे ऋषि को कुत्ते से बचाया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।
तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया। ऋषि की गर्दन पर गहरा जख्म हुआ है। उसे छह टांके आए हैं। उपचार के बाद परिजन उसे घर ले आए। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें