फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा सिटी से 35 किलो डोडा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस पुलिस ने 35 किलो डोडा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डोडा होंडा सिटी कार से तस्करी कर ले जाया जा रहा था। पुलिस को देखकर चालक ने कार की स्पीड बढ़ा दी तो पुलिस ने पीछा कर कार को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस अपराधियों की तलाश में शुक्रवार रात चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस को देखकर एक होंडा सिटी के चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने कार का पीछा कर तलाशी ली तो इसमें 35 किलो डोडा पाउडर मिला। कार सवार नसीम पुत्र समीम, मोहम्मद तारिक पुत्र नसरुद्दीन निवासी चंदन नगर खरैर थाना बिनावर और महेश पाठक पुत्र प्रेम नारायण पाठक निवासी लोची नगला को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इनको कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों डोडा तस्करों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें