फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यू ट्यूब पर दिखेगी दुधवा पर डाक्यूमेंट्री फिल्म

Thu, 14 Mar 2019 08:36 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व - फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व पर तैयार की गई एक डाक्यूमेंट्री फिल्म अब यू ट्यूब पर दिखेगी। दुधवा टाइगर कंजरवेशन फाउंडेशन की ओर से डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने यह डाक्यूमेंट्री फिल्म तैयार कर बृहस्पतिवार को यू ट्यूब पर लोड की है। 11 मिनट की फिल्म में दुधवा टाइगर रिजर्व के प्राकृतिक सौंदर्य, यहां की जैव विविधता को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है।

विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व पर बनी इस डाक्यूमेंट्री फिल्म में दुधवा टाइगर रिजर्व की स्थापना का इतिहास बताने के साथ ही यहां मिलने वाले बाघ, तेंदुआ, जंगली सुअर, भालू, बारहसिंघा, चीतल, पाढ़ा आदि हिरन की विभिन्न प्रजातियों के खूबसूरत संसार को बेहतर ढंग से प्रदर्शित किया गया। दुधवा टाइगर रिजर्व की पक्षी विविधता को सुंदर चित्रों के साथ खूबसूरती से रेखांकित किया गया है।

दुधवा टाइगर रिजर्व के कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार की गेरुआ नदी में मिलने वाली डॉल्फिन और मगरमच्छ, घड़ियालों के प्रजनन को भी दिखाया गया है। दुधवा के घास के मैदानों और जलाशयों के खूबसूरत नजारों को भी बेहद प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है। यह डाक्यूमेंट्री फिल्म अब तक हजारों लोगों द्वारा देखी गई है और इसे लोगों ने काफी पसंद किया है।
विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस डाक्यूमेंट्री के जरिए लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से रूबरू हो सकेंगे। यह फिल्म दुधवा के प्रचार प्रसार में सहायक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें