फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डॉक्टरों ने दी नीट पीजी, नर्स और फार्मासिस्ट ने देखे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कई केंद्र पर स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट ने मरीजों को देखा। दरअसल, कई चिकित्सक नीट पीजी देने गए थे। कुछ चिकित्सकों पर दो-दो केंद्रों का प्रभार होने की वजह से भी यह स्थिति बनी।
विज्ञापन

नेशनल हेल्थ मिशन के शहरी क्षेत्र के नोडल डाॅ. अजमेर सिंह ने बताया कि नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देहात के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात करीब 70 फीसदी चिकित्सकों ने नीट पीजी का फॉर्म भरा था। इसकी पूर्व सूचना सीएमओ और संबंधित अधिकारियों को दी गई थी। अधिकृत अनुमति पर अवकाश स्वीकृत हुआ था। ऐसी स्थिति में मरीजों के इलाज के लिए पास के केंद्र पर तैनात डॉक्टर को प्रभार दिया गया। साथ ही, फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स को भी मरीजों को देखकर दवा देने के लिए कहा गया था।
फरीदपुर चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक, छह चिकित्सक परीक्षा देेने गए थे। ऐसे में सीएमओ के निर्देशानुसार वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। गंभीर मरीज के पहुंचने पर उसे सीएचसी या फिर हायर सेंटर रेफर करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


खुजली, खाज और वायरल बीमारियों के मरीज ज्यादा
विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक, मेले में करीब 34 सौ मरीजों का इलाज हुआ। इसमें सबसे ज्यादा आठ सौ त्वचा रोगी शामिल रहे। इसके अलावा लोग वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, दस्त, बीपी, शुगर समेत अन्य रोगों के चपेट में रहे। मरीजों को दवाओं के साथ बीमारियों से बचाव का सुझाव भी दिया गया। बुखार होने पर पैरासिटामॉल के सेवन का सुझाव दिया, पर 24 घंटे बाद भी सुधार न होने पर डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें