फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में ड्यूटी छोड़ डांस करने पर फंस गए डॉक्टर

Thu, 22 Oct 2020 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
वीडियो... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के पति की शिकायत पर जांच कर रहे चिकित्साधिकारी के हाथ बुधवार को वायरल हुए वीडियो की क्लिप लग गई। इसमें महिला स्वास्थ्यकर्मी सीएचसी के अंदर फिल्मी गीतों पर डॉक्टर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब शिकायतकर्ता के साथ ही, वीडियो में नजर आ रहे स्टाफ के सभी लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी।

कुछ दिन पहले एक युवक ने सीएमओ से शिकायत की थी कि उसकी पत्नी जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मी है। युवक ने आरोप लगाया कि अस्पताल पर तैनात एक डॉक्टर ने उसकी पत्नी अपने प्रेमजाल में फंसाकर उससे संबंध बना लिए हैं और अक्सर अस्पताल में भी दोनों बगैर सरकारी नौकरी का लिहाज किए डांस करते हैं। युवक ने शिकायत में अपने आरोपों की पुष्टि के लिए दोनों के डांस का एक वीडियो भी वायरल होने की बात कही थी लेकिन उस वक्त वीडियो सामने न आने से युवक का आरोप फर्जी माना जाने लगा था।

विज्ञापन


मामला सुर्खियों में आया तो सीएमओ ने डॉ. सीपी सिंह को जांच सौंप दी। बुधवार को जांच अधिकारी के हाथ वायरल हुए वीडियो की क्लिप लगी तो खलबली मच गई। वीडियो में महिला स्वास्थ्यकर्मी सीएचसी के अंदर डॉक्टर के साथ डांस करती नजर आ रही है। अब शिकायतकर्ता, डॉक्टर, महिला स्वास्थ्यकर्मी समेत अन्य स्टाफ के बयान दर्ज होंगे। इसके बाद जांच अधिकारी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें