फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईडीएपीएल में चिकित्सकों ने लगाए चौके-छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन डेंटिस्ट एसोसिएशन की ओर से शनिवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन प्रीमियर लीग-2025 सीजन छह का आयोजन नैनीताल रोड स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में किया गया। लीग में पुरुषों की आठ टीमों के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों की दो-दो टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राधा सिंह और निर्भय सिंह ने लीग का शुभारंभ किया। इस दौरान शनिवार को आठ मैच खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच अल्फा मावेरिक्स और माधव स्ट्राइकर के बीच खेला गया, जिसमें अल्फा मावेरिक्स ने दो रनों से जीत हासिल की। दूसरा मैच जीके डेंटल ड्रिल्स और हिमांशु वॉरियर्स के मध्य खेला गया जिसमें हिमांशु वॉरियर्स ने बिना विकेट खोए, पांच ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। अगला मैच टीडीसी टाइगर्स और डेंट किड्स हंटर्स के बीच में खेला गया। इसमें टीडीसी टाइगर्स को 18 रनों से शिकस्त मिली। चौथे मैच में हिमांशु वॉरियर्स ने गोल्डन लीजेंड्स को 10 विकेट से हराया। आगे के मुकाबलों में अल्फा मावेरिक्स ने टीडीसी टाइगर्स को 59 रनों से पराजित किया। माईटी मास्टर्स ने जेके डेंटल ड्रिल्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। माधव स्ट्राइकर ने डेंट किड्स हंटर्स को नौ विकेट से हराया। दिन का आखिरी मुकाबला माईटी मास्टर्स और गोल्डन लीजेंड्स के बीच खेला गया। इसमें माईटी मास्टर्स ने गोल्डन लीजेंड्स पर 19 रनों से जीत दर्ज की। रविवार को टूर्नामेंट में शेष मुकाबलों के साथ-साथ सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले भी खेले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें