फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलरी मांगने पर डॉक्टर ने की नर्स से छेड़छाड़, डॉक्टर ने आरोप बताए झूठे

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डॉक्टर ने लगाया कीमती दस्तावेज चुराने का आरोप, इज्जतनगर थाने में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज

बरेली। लॉकडाउन के दौरान मरीज कम आने के कारण कमाई कम हुई तो एक डॉक्टर ने स्टाफ की सैलरी रोक दी। दो महीने से सैलरी न मिलने का एक स्टाफ नर्स ने रविवार रात अस्पताल पहुंचकर विरोध किया तो डॉक्टर भाइयों ने उससे छेड़छाड़ और मारपीट की। डॉक्टरों ने आरोपों को झूठा बताते हुए नर्स पर कीमती दस्तावेज चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर इज्जतनगर थाने में दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी स्टाफ नर्स करीब दो सालों से शहीद गेट के पास स्थित एक निजी अस्पताल में साढ़े तीन हजार रुपये महीने पर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के चलते अस्पताल मालिक डिफेंस कॉलोनी निवासी डॉ. मृदुल चौहान और उनके भाई डॉ. प्रफुल चौहान ने दो महीने से स्टाफ की सैलरी रोक दी है। दादी के इलाज के लिए रुपये की जरूरत पड़ी तो उन्होंने डॉक्टर से सैलरी मांगी। स्टाफ नर्स के मुताबिक रविवार रात डॉक्टर ने उनकी मां को फोन कर बात करने के लिए अस्पताल बुलाया था। मां साथ में उन्हें भी ले गई। डॉक्टर के सैलरी देने से मना करने पर उन्होंने ऑफिस से एक पैन ड्राइव, जिसमें बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र सेव हैं, के साथ ही अन्य दस्तावेजों की एक प्रति उठा ली। इन्हें सैलरी मिलने पर ही वापस करने को कहा। आरोप है कि इस पर दोनों डॉक्टर भाइयों ने उनसे मारपीट कर पैन ड्राइव छीन ली और विरोध करने पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए छेड़छाड़ की। यूपी-112 पर शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को बैरियर वन चौकी लेकर पहुंची।
इधर, डॉ. मृदुल ने बताया कि किसी भी स्टाफ की सैलरी नहीं रोकी गई है। रविवार को नर्स बीमारी की बात कहकर आधा दिन काम करके घर लौट गई थी। वहीं स्टाफ से नर्स की कुछ शिकायतें उन तक लगातार पहुंच रही थीं, इसलिए उनकी मां को फोन करके बात करने के लिए बुलाया था, लेकिन साथ में नर्स भी पहुंच गई। आरोप है कि नर्स ने मेडिकल स्टोर से आठ हजार रुपये और ऑफिस से पैन ड्राइव चुरा ली। सीसीटीवी कैमरे में उसकी हरकतें देख वह बाहर निकले और नर्स को रोकने की कोशिश की तो वह मारपीट करने लगी। हर महीने की तीन तारीख को सैलरी बांटी जाती है। नर्स को भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें