फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी अस्पताल में भर्ती युवती से डॉक्टर ने की छेड़खानी, दुष्कर्म की कोशिश का भी आरोप

Sat, 12 Jul 2025 04:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में भर्ती युवती ने इलाज करने वाले दूसरे समुदाय के डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसका यह भी आरोप है कि डॉक्टर ने उससे दुष्कर्म करने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में भर्ती युवती से दूसरे समुदाय के डॉक्टर ने छेड़खानी की। साथ ही उससे दुष्कर्म करने की कोशिश भी की। पीड़ित युवती के भाई ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संगठन के लोगों ने हंगामा किया तो पुलिस ने दूसरे समुदाय के डॉक्टर को थाने में बैठा लिया।

विज्ञापन


इज्जतनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने बताया कि उन्होंने अपनी बीमार बहन को इलाज कराने के लिए 10 जुलाई को पीरबहोड़ा स्थित यूनिवर्स अस्पताल में भर्ती कराया था। वह 11 जुलाई को अस्पताल से बहन की छुट्टी कराकर घर ले गए। घर पहुंचने पर बहन ने भाई को बताया कि इलाज के दौरान डॉक्टर नईम ने उसके साथ छेड़खानी की।

यह भी पढ़ें-  Bareilly News: रात में पिता से हुआ झगड़ा... सुबह फंदे से लटकी मिली एलएलबी छात्रा की लाश, परिवार में कोहराम
विज्ञापन


जब युवती ने विरोध जताया तो उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। उसने शोर मचाया तो डॉक्टर नईम धमकी देकर भाग गया। डर और बदनामी के कारण उस वक्त युवती ने अस्पताल में इस घटना के बारे में नहीं बताया। युवती के भाई ने डॉक्टर नईम के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

विज्ञापन

अस्पताल में हंगामा, पहुंचे संगठन के लोग
पीड़िता के परिजनों ने इसकी सूचना एक धर्म विशेष के संगठन कार्यकर्ताओं को दे दी। शुक्रवार की रात में ही संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। तब पुलिस ने रात में ही डॉक्टर नईम को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई तो उसने खुद को निर्दोष बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें