फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेटेलाइट बस अड्डे के सामने वेंडिंग जोन की जमीन पर छावनी परिषद का दावा, वेंडरों को थमाए नोटिस

Sat, 12 Jul 2025 11:37 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कैंट बोर्ड ने संबंधित भूमि पर दावा करते हुए वेंडरों को नोटिस दिया है। सात दिनों में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की हिदायत दी है। इस नोटिस से वेंडरों में खलबली मची है।
विज्ञापन
सेटेलाइट पर बना वेंडिंग जोन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे के सामने सड़क के दूसरी ओर बसाए गए वेंडिंग जोन में जीविकोपार्जन कर रहे वेंडरों की मुसीबत बढ़ने वाली हैं। कैंट बोर्ड ने संबंधित भूमि पर दावा करते हुए वेंडरों को नोटिस दिया है। सात दिनों में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की हिदायत दी है। इस नोटिस से वेंडरों में खलबली मची है। उन्हें जीविका छिनने का डर सता रहा है। समस्या के निस्तारण के लिए वेंडर जल्द नगर निगम के अधिकारियों से मिलेंगे। नगर निगम ने वर्ष 2022 में इसे बसाया था।

विज्ञापन


कैंट बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, छावनी परिषद के फील्ड स्टाफ के सर्वे में पता चला है कि सेटेलाइट बस अड्डे के पास छावनी परिषद की सीमा के अंदर स्थित सार्वजनिक स्थल पर बगैर किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के व्यवसाय किया जा रहा है। यह अस्थायी अतिक्रमण की श्रेणी में आता है। यह छावनी परिषद एक्ट 2006 की धारा 257, 277, 289 (1) (सी) का उल्लंघन है। किस प्राधिकार से छावनी परिषद की भूमि पर व्यवसाय किया जा रहा है, इस पर स्पष्टीकरण मांगा है।

150 से ज्यादा दुकानें हैं संचालित 
वर्ष 2022 में नगर आयुक्त और डूडा के परियोजना अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से सभी वेंडरों को प्रमाण पत्र दिए गए थे। इसके लिए दो-दो सौ रुपये शुल्क भी लिया गया था। वेंडरों ने बताया कि प्रतिवर्ष नगर निगम की टीम शुल्क भी वसूल रही है। वर्तमान में इस वेंडिंग जोन में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा वेंडर अपनी दुकानें लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दावा सही तो हटेगा वेंडिंग जोन 
कैंट बोर्ड द्वारा जारी नोटिस ने वर्ष 2022 में वेंडिंग जोन निर्धारण करने वाले तत्कालीन अफसरों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पैमाइश और सर्वे कराए बिना ही खाली स्थान पर वेंडिंग जोन बसा दिया गया। वहीं, कैंट बोर्ड ने सर्वे के बाद नोटिस जारी किया है। लिहाजा वेंडिंग जोन खत्म होने की आशंका है। अब वेंडरों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। नोटिस का जवाब तैयार करने के लिए वेंडरों ने नगर निगम का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। 

छावनी परिषद के सीईओ रविंद्र ने बताया कि कैंट बोर्ड की भूमि पर व्यावसायिक गतिविधि की जानकारी होने पर नोटिस जारी किए गए हैं। पूछा है कि किस प्राधिकार के तहत वहां कारोबार हो रहा है। जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सेटेलाइट पर दुकान लगा रहे वेंडरों को कैंट बोर्ड की ओर से नोटिस जारी होने की जानकारी मिली है। वेंडिंग जोन जहां है, कैंट बोर्ड उस जमीन को अपनी बता रहा है। इसे दिखवाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें