फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डॉक्टर पति ने मोबाइल फोन किया हैक, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, लगाया ये आरोप

Thu, 07 May 2026 04:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने अपने पति पर मोबाइल फोन हैक करने और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा में एक निजी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उनके पति ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया है। पति ने बैचमेट और रिश्तेदारों को फोन कॉल करके गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, सुधा एस. का अपने डॉक्टर पति अमन कुमार सिंह और ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में महाराष्ट्र के नालासोपारा अचोले थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


सुधा ने बताया कि 30 अप्रैल को पति ने उनके बैचमेट सिद्धार्थ को फोन कॉल पर अभद्र बातें कहीं। पति ने सिद्धार्थ से गाली-गलौज भी की। सुधा ने यह भी आरोप लगाया है कि पति ने उनके चचेरे भाई दिव्यांश को भी कॉल की। पति ने दिव्यांश से भी गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा, ननद तनुश्री पर आरोप लगाया कि वह सुधा के अन्य बैचमेट निवेदिता, अनुश्री और जयंती को मैसेज भेजकर उनकी निजी जानकारी जुटा रही है। 

मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया 
पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि पति की ओर से फोन हैक करने और लगातार मानसिक उत्पीड़न के कारण वह अपनी पढ़ाई और डॉक्टरी के काम पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। इस उत्पीड़न से उनकी एकाग्रता प्रभावित हो रही है। भोजीपुरा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में शांतिभंग करने के इरादे से अपमान और आपराधिक धमकी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें