फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ऑटोमोबाइल एजेंसी दिलाने के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के प्रतिष्ठित न्यूरो सर्जन व नारायणा अस्पताल के मालिक डॉ. मुकुल अग्रवाल से धोखाधड़ी कर ली गई। उन्हें एमजी मोटर्स की स्थानीय एजेंसी दिलाने के नाम पर एक बिचौलिये ने 2.85 लाख रुपये खाते में डलवाकर हड़प लिए। कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, डॉ. मुकुल अग्रवाल का पीलीभीत रोड पर प्लॉट है। इसमें वह अपने इंजीनियर बेटे के लिए ऑटोमोबाइल एजेंसी खुलवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एमजी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड से संपर्क किया था। आवेदन के बाद कंपनी के प्रतिनिधि बताए जा रहे राजीव सिन्हा ने दो जून को एक एलओआई (लेटर ऑफ इंटेंट) भेजा। इसके बाद प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 2.85 लाख रुपये जमा करने के लिए बैंक विवरण दिया। यह राशि नोएडा स्थित बैंक के एक खाते में भेजी गई।

दस्तावेजों की जांच के बाद डॉ. मुकुल को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइंस शाखा के माध्यम से तीन जून को नोएडा की निजी बैंक शाखा को ई-मेल करके उस खाते को होल्ड करने के लिए सूचित किया। इसके बावजूद निजी बैंक ने खाते को होल्ड नहीं किया और रकम निकासी करवा दी गई।
विज्ञापन


डॉ. मुकुल ने इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर की। फिर अपने सहयोगी नवीन कालरा के साथ जाकर एसएसपी को घटना के बारे में बताया। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने कई साक्ष्य व पंजाब नेशनल बैंक की ओर से भेजी गई ई-मेल की कॉपी भी दी है। आरोपी का कंपनी से किस तरह का संबंध है, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें