फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी ने बाहरवाली के बारे में पूछा तो भड़क उठा पति, उठाया खौफनाक कदम, देखकर चीख पड़ी महिला

Thu, 10 Aug 2023 05:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में एक महिला को पति से अवैध संबंध को लेकर सवाल करना भारी पड़ गया। पति ने महिला की कलाई की नस चाकू से काट दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे पीटकर घर से निकाल दिया। मायका पक्ष के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पत्नी ने पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
bareilly - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अवैध संबंध को लेकर पत्नी ने सवाल किया तो बौखलाए पति ने खौफनाक कदम उठा लिया, जिससे पत्नी की जान पर बन आई। दरअसल, शादी के बाद भी बाहरवाली से संबंध रखने को लेकर पत्नी ने पति से पूछताछ की थी। इस पर पति भड़क गया।
विज्ञापन


उसने पत्नी की कलाई की नस चाकू से काट दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे पीटकर घर से निकाल दिया। मायका पक्ष के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पत्नी ने पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

संजय नगर निवासी रुचि की शादी सीबीगंज क्षेत्र के अजय से हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वह दो लाख रुपये दहेज में लाने की मांग करने लगे। इस बीच पति के गांव की युवती से अवैध संबंध हो गए।
विज्ञापन

पति की हरकतों से रुचि को शक हुआ। इस बारे में जब रुचि ने अजय से पूछा कि क्या तुम्हारे किसी महिला से संबंध हैं। इस पर अजय बौखला गया। गुस्साए अजय ने चाकू से पत्नी के हाथ की नस काट दी। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। 

 
विज्ञापन

इतना ही नहीं, जब रुचि ने शोर मचाया तो अजय और ससुरालवालों ने उसको पीटकर घर से निकाल दिया। रूचि ने अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराया। पीड़ित रुचि की शिकायत पर बारादरी थाने में पति अजय व ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें