फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अफवाहों पर न दें ध्यान, तेंदुए की दस्तक के कोई साक्ष्य नहीं

Tue, 04 Aug 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के सटे नवाबगंज क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की अफवाहों के मद्देनजर वन विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। पत्र जारी कर बताया है कि तेंदुए के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) दीक्षा भंडारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुंवरपुर तुलसीपट्टी और भौआ बाजार में तेंदुए देखे जाने की सूचनाएं मिली थीं। वन विभाग की टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई प्रमाण नहीं मिला। भौआ बाजार में इशाक अहमद की पांच बकरियों पर हमला हुआ था। जांच में पता चला कि हमलावर जानवर तेंदुआ नहीं था। मृत बकरियों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। वन्यजीव की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

भौआ बाजार गांव में पिंजरा लगाने की कार्रवाई भी शुरू की गई है। विभाग ने क्षेत्रवासियों से अफवाहों से दूर रहने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों को न घेरें। वे स्वयं अपने प्राकृतिक आवास में जाने का रास्ता खोज लेते हैं। अपील की गई है कि अति आवश्यक कार्य होने पर ही समूह में घर से बाहर जाएं। बच्चों को कहीं भी अकेला न जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें