फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बीमार न बना दे बारिश के बाद की तपिश.. बेफिक्री पड़ेगी भारी

विज्ञापन
मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, जारी रहेगी बारिश, धूप निकलने पर उमस रहेगी हावी
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, बच्चों और बुजुर्गों को बेहद सजग रहने की है जरूरत

बरेली। तीन दिनों से बारिश के चलते खुशगवार मौसम का लुत्फ ले रहे लोगों को बेहद सतर्क रहने की भी जरूरत है। बारिश के बाद धूप और उमस लोगों को बीमार बनाने लगी है। ओपीडी में वायरल रोगों से ग्रसित मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। ज्यादातर बुखार, जुकाम और आंख के रोगों से पीड़ित हैं। बच्चों में डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. वागीश वैश्य के मुताबिक, मानसून की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में वायरल बीमारियों का ग्राफ भी बढ़ना शुरू हो गया है। बारिश के बाद तेज धूप और उमस ने मरीजों की तादाद बढ़ा दी है। अच्छी बारिश ने गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर दिलाई है, लेकिन कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लिहाजा, खानपान और आवागमन में खास सावधानी की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बुखार, खांसी, जुकाम होने पर डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। बगैर डॉक्टरी सलाह के दवा का सेवन करने से परहेज करें।

मलेरिया, टाइफाइड, डायरिया की आशंका

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सुदीप सरन के अनुसार बारिश होने से लोग अब डेंगू, चिकनगुनिया, पीलिया, टाइफाइड, डायरिया, आंख, कान, गला समेत त्वचा रोगों से लोग पीड़ित हो सकते हैं। बारिश में कान के अंदर जमी वैक्स और गंदगी से फंगस पैदा हो जाती है। ध्यान नहीं दिया गया तो कान बहना शुरू हो जाता है। इससे बचने के लिए बारिश में सिर ढक कर रखें।

बीमारी से बचने को बरतें ये सावधानियां

बारिश में नमी बढ़ने से सर्दी-खांसी के बैक्टीरिया हावी हो जाते हैं। बच्चों और बुजुर्गों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है इसलिए उनका ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। भीगने के बाद सूखे कपड़े पहनें। सर्दी-जुकाम से संक्रमित व्यक्तियों से संपर्क के बाद हाथ ठीक से धोएं। आंखों का लाल होना, कीचड़, सूजन, पलकों के चिपकने की समस्या बढ़ती है। ऐसे में आंखों को बार-बार ठंडे पानी से धोएं। बाहर के खाने पीने से बचें। पानी को उबाल लें और ठंडा कर पिएं। एसी चलाने से परहेज करें। बासी खाना न खाएं। फ्रिज का ठंडा पानी या बर्फ के सेवन से बचें।

दिन भर रही धूप, तापमान में दर्ज हुई बढ़त

बरेली। बीते चार दिनों तक हुई बारिश के बाद गुरुवार को मौसम का रुख बदला सा रहा। दिन भर हल्के बादल छाए रहे मगर बारिश नहीं हो सकी। वहीं, धूप होने से उमस हावी रही। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक लगातार बारिश होने से आसमान साफ हो गया है। हल्के बादल छाने से अनुकूल माहौल नहीं बन सका। जिसकी वजह से धूप और उमस से लोग परेशान रहे। उन्होंने उच्च वायुदाब बनने के बाद फिर तेज बारिश की उम्मीद जताई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री की बढ़त के साथ 34.9 डिग्री और न्यूतनम 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें