फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसलपुर से शाहजहांपुर तक ब्रॉडगेज का काम हुआ शुरू

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

पीलीभीत से बीसलपुर तक बिछाई जा रही है ओएचई लाइन

बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल में बीसलपुर से शाहजहांपुर तक ब्रॉडगेज का शुरू हो गया है। इसके अलावा पीलीभीत से बीसलपुर तक ओएचई लाइन बिछाने का काम भी शुरू करा दिया गया। ब्रॉडगेज का काम रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) कर रहा है। यह दोनों ही काम 2021 तक पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पीलीभीत से बीसलपुर 40 किलोमीटर लाइन बिछाने का काम पिछले साल ही पूरा हो गया था। अब बीसलपुर से शाहजहांपुर तक 44 किलोमीटर तक ब्राडगेज का काम लखनऊ डिवीजन की कोर संस्था करेगी। इसके अलावा पीलीभीत से बीसलपुर तक ओएचई लाइन डालने का काम भी शुरू कर दिया गया है। काम पूरा होने के बाद पीलीभीत से शाहजहांपुर तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी, जिससे लोगों के समय की भी बचत हो सकेगी। इसके बाद पीलीभीत से बरेली सिटी तक सेक्शन इलेक्ट्रिफिकेशन का काम बाकी रहेगा। गौरतलब है कि बरेली सिटी से कासगंज तक 105 किलोमीटर तक ओएचई का काम पूरा हो चुका है। ट्रैक की ओएचई लाइन की टेस्टिंग भी हो चुकी है। अब केवल सीआरएस का निरीक्षण होना बाकी है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद बरेली सिटी से कासगंज तक इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ना शुरू हो जाएंगी। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 2021 सितंबर तक ब्रॉडगेज और ओएचई लाइन का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें