फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने रुकवाई सेना की बैरीकेडिंग

Sat, 06 Feb 2016 01:39 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नगर में पड़ी रक्षा संपदा विभाग की जमीन पर की जा रही सेना की बेरीकेडिंग जांच पूरी होने तक डीएम ने रुकवा दी। नागरिकों का कहना है कि जिस स्थान पर बेरिकेडिंग की जा रही है, वहां से परंपरागत रास्ता है। इस रास्ते को सेना बंद करना चाहती है, ऐसे में लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थानों को जाने में परेशानी होगी। इसीलिए इस रास्ते को बंद न किया जाए। नागरिकों की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम फरीदपुर को जांच सौंप दी है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में फैसला होगा।
विज्ञापन

नगर में रक्षा संपदा विभाग की सैकड़ों बीघा भूमि पड़ी है। इस पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से निर्माण भी कर रखा है। एक सप्ताह से रक्षा संपदा विभाग अपनी भूमि की बैरीकेटिंग कर रहा है। जिससे स्थानीय लोग परेशान थे। कुछ को खुले आसमान के नीचे आने की चिंता थी तो कुछ को आम रास्ता बंद होने की। बैरीकेटिंग रुकवाने की मांग करते हुए नगर के पवन गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, लाखन राठौर, कैलाश चंद्र आदि शुक्रवार को डीएम बरेली से मिले। इन लोगों के मुताबिक डीएम ने इनके सामने ही सेना को फिलहाल बैरीकेटिंग रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें