केसर चीनी मिल मामले में ये कहा
जिलाधिकारी ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि केसर चीनी मिल की भूमि की नीलामी पूर्व में एकदम सही तरीके से हुई थी। अब उसमें और ग्राहक उससे ऊपर के आते हैं तो ऊंची कीमत वाले को तवज्जो दी जाएगी। प्रशासन चाहता है ज्यादा से ज्यादा कीमत में यह जमीन नीलाम हो ताकि किसानों को इसका फायदा मिल सके।
कृषि संबंधी शिकायतें
नजरगंज के किसान यासीन ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व कृषि विभाग से ढाई लाख रुपये में गेहूं काटने की मशीन खरीदी थी। मशीन में दिक्कत आ रही है और कृषि विभाग उनकी बात नहीं सुन रहा है। जिलाधिकारी ने जिला कृषि रक्षा अधिकारी ऋतुजा तिवारी को बुलाकर समस्या का निराकरण करने के आदेश दिए।