वायरल शिकायत पर कार्रवाई
यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक छात्रा की शिकायत के बाद की गई है। मानवी सिंह ने अपनी शिकायत में गांव की सड़क की बदहाली का जिक्र किया था। जिलाधिकारी ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से गांव का दौरा कर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया।
खस्ताहाल है मार्ग
मामला सलेमपुर कोन क्षेत्र का है, जहां राजकीय पॉलिटेक्निक स्कूल के पास से गुजरने वाले मार्ग पर लगातार जलभराव बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते पर सामुदायिक शौचालय, आयुष्मान सेंटर, अंबेडकर पार्क और पानी की टंकी स्थित है। इसके बावजूद सड़क की हालत बेहद जर्जर है, जिससे रोजाना गुजरने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बरसात और जलभराव के कारण रास्ता कीचड़ और गंदगी से भर जाता है, जिससे छोटे बच्चों का स्कूल आना-जाना तक मुश्किल हो गया है। छात्रा मानवी सिंह ने वीडियो के माध्यम से प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की थी। छात्रा की मासूमियत भरी गुहार पर जिलाधिकारी खुद गांव पहुंचे और सड़क बनवाने के निर्देश दिए।