फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अफसरों को खोजते रहे डीएम, फरियादियों को नहीं मिला समाधान

Sun, 08 Dec 2024 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। अधिकारियों की उदासीनता के चलते संपूर्ण समाधान दिवस अपने मकसद में कामयाब नहीं हो रहा। तहसील सभागार में शनिवार को दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों को संबंधित विभाग के अधिकारी न मिलने की वजह से मायूस होना पड़ा। कुल आईं 193 शिकायतों में से सिर्फ 11 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। यहां पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार ने एसडीएम नहनेराम को बिना सूचना दिए अनुपस्थित होने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यहां सबसे अधिक शिकायतें जमीन से संबंधित विवाद से संबंधित आईं। डीएम ने अवैध कब्जेदारों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। ढका गांव से सबसे अधिक 18 शिकायतें आने पर एसओ को गांव जाने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जे का मामला भी डीएम के सामने रखा गया।
सपा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर व्याप्त अव्यवस्थाओं व कमीशन के लालच में एक्स-रे व अन्य जांचों के लिए निजी लैब में भेजने की शिकायत डीएम से की। भाजपाइयों ने ई-रिक्शा की वजह से लगने वाले जाम, पानी की पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढे न भरने सहित अन्य मुद्दे उठाए। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सोसाइटी रोड के निकट सरकारी जगह पर अतिक्रमण की शिकायत वह लोग पिछले दो वर्ष से कर रहे हैं, अब तक समाधान नहीं मिला।
विज्ञापन

विशंभर दयाल ने नगर पालिका की ओर से कराए जाने वाले विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया। यहां एसपी सिटी मानुष पारीक, सीएमओ विश्राम सिंह, सीओ नीलेश मिश्र आदि मौजूद रहे। यहां से डीएम मनौना धाम पहुंचे। मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
ये अधिकारी नहीं आए
संपूर्ण समाधान दिवस में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नहीं आए। जिला कृषि अधिकारी, डीपीआरओ, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, बीएसए, डीआईओएस, आंवला नगर पालिका परिषद व सिरौली नगर पंचायत के ईओ भी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें