बदायूं। गुरुवार को डीएम कुमार प्रशांत ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक और ब्वॉयज हॉस्टल का निरीक्षण किया। डीएम ने एकेडमिक ब्लॉक में चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, वहीं ब्वॉयज हॉस्टल समेत कुछ जगहों पर गंदगी देखकर डीएम ने नाराजगी जाहिर की।
डीएम ने शैक्षणिक भवन मे पढ़ रहे एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। इसके बाद में ऑपरेशन थियेटर में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी शौचालय में गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों से इलाज, खाना व व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली, साथ ही निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्हें पता चला कि निर्माण कार्य बेहद ही धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता फकीर चंद्र को कड़े निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय से पूरा होना चाहिए।