किसानों के मुद्दे भी उठाए
बैठक में खाद, छुट्टा पशु, चकबंदी, किसान सम्मान निधि और गांव-गांव पाइप लाइन बिछाने के काम में हावी अव्यवस्थाओं समेत अन्य मुद्दे भी किसानों ने उठाए। बहेड़ी ब्लॉक के गौटिया संतोष निवासी किसान धनीराम ने कहा कि उनके घर के सामने ही गोशाला है। रात के समय यहां से पशु छोड़ दिए जाते हैं। खेतों में जाकर यह पशु फसल बर्बाद करते हैं। इस पर डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि संबंधित विभाग इसकी जांच कराएं और दोषी पर एफआईआर कराएं।