फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने संभाला बीडीए वीसी का अतिरिक्त प्रभार

विज्ञापन
डीएम नितीश कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल का तबादला हो जाने के बाद से रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार मंगलवार को डीएम नितीश कुमार ने संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बीडीए अफसर काम को प्राथमिकता दें। लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर बने द्वारों का सौंदर्यीकरण कराने और जहां प्रवेश द्वार नहीं हैं, वहां निर्माण कराने को कहा। डीएम ने प्राधिकरण के कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और रामगंगा नगर आवासीय योजना में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। बैठक में प्राधिकरण के मुख्य अभियंता अजीत कुमार, अधीक्षण अभियंता आरके जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें