आंवला। डीजे संचालक को सीओ दफ्तर के सामने तेज आवाज में डीजे बजाना महंगा पड़ गया। सीओ के निर्देश पर पुलिस डीजे जब्त कर थाने ले आईं। डीजे सहित वाहन को सीज किया गया है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेंधा गांव निवासी डीजे संचालक ने अभी हाल में मिनी लाेडर व डीजे खरीदा था। मनौना धाम पर पूजन कराने के बाद बाइक सवार अपने साथियों के साथ गांव लौट रहे था। दोपहर करीब तीन बजे डीजे संचालक व उसके साथी डीजे लेकर रामनगर रोड से सीओ कार्यालय होते हुए अनुपुरा स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।