फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरेली में डीजे संचालक की हत्या, हमलावरों ने रास्ते में घेरकर सिर में मारी गोली, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 16 Jun 2026 06:28 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के संजयनगर में सोमवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। काम से घर लौट रहे डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
अर्जुन मौर्य का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के संजयनगर में सोमवार रात को काम निपटाकर घर लौट रहे डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद हमलावर भाग गए। अर्जुन मौर्य के पिता राष्ट्रीय हिंदू महासभा (भारत) के पदाधिकारी भी हैं। मृतक के पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन




गोसाईं गौटिया निवासी अर्जुन मौर्य डेलापीर स्थित एक बरातघर में डीजे का काम करता था। परिवार के मुताबिक, वह कार्यक्रम खत्म होने पर घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने उसे घेर लिया। इनमें से एक ने सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंचे, लेकिन तब तक अर्जुन की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके की दुकानें बंद हो गईं। पुलिस अफसर परिजनों से मिले। देर रात तक घटनास्थल और जिला अस्पताल में लोग जुटे रहे। परिजनों के अनुसार, इकलौता बेटा अर्जुन परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। पिता राकेश मौर्य बार-बार यही कह रहे थे कि उनका जवान बेटा उनसे छीन लिया गया।

डीजे के काम से ही जुड़े हैं आरोपी
अर्जुन के पिता राकेश मौर्य राष्ट्रीय हिंदू महासभा (भारत) के जिला सचिव भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहल्ले के कुश ने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। उन्होंने चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी बरातघर व डीजे के काम से जुड़े हैं।

एसपी मानुष पारीक ने बताया कि अर्जुन की हत्या के मामले में परिवार ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जिनके घर दबिश दी जा रही है। आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट 
अर्जुन के पिता राकेश मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने आरोपी कुश, अर्पित और कपिल को नामजद कराया है। इनके कुछ और सहयोगी साथ होने का भी अंदेशा जताया है। आरोपियों के घर अर्जुन के घर के आसपास हैं और यह लोग भी बरातघर व डीजे के काम से जुड़े हुए हैं। 

घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। हालांकि पिता ने रिपोर्ट में इस तरह की कोई बात नहीं लिखी है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। कुछ संदिग्ध लोगों की धरपकड़ की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें