फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: भद्रवास व शिववास योग में दीपावली कल... बिखरेगा खुशियों का उजाला; जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Sun, 19 Oct 2025 11:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में दीपोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। सोमवार को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।  ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस बार दीपावली पर भद्रवास योग व शिववास योग बन रहा है।
विज्ञापन
स्टेडियम में खिलाड़ियों ने सजाई दिवाली की रंगोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना का पर्व इस बार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस बार दीपावली पर भद्रवास योग व शिववास योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों ने इसे शुभ बताया है। बरेली के  ज्योतिषाचार्य डॉ. सौरभ शंखधार ने बताया कि दीपावली पर भद्रवास योग सुबह 08 बजकर 44 मिनट तक है। इस समय तक भद्रा स्वर्ग लोक में रहेंगी। 

विज्ञापन


शास्त्रों में निहित है कि भद्रा के पाताल और स्वर्ग लोक में रहने के दौरान पृथ्वी पर उपस्थित जनों का कल्याण होता है। इसके साथ ही शिववास योग का मंगलकारी संयोग भी बन रहा है। इस योग का निर्माण शाम 06 बजकर 48 मिनट से हो रहा है। इस योग में शिव-शक्ति की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। 

मुहूर्त 
इस वर्ष कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्तूबर दोपहर तीन बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन 21 अक्तूबर को शाम पांच बजकर 54 मिनट पर है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सूर्यास्त के बाद किया जाता है, इसलिए इस साल दिवाली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस दिन शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। वही-खाते की पूजा भी इसी दौरान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी
नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली) रविवार को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. सौरभ शंखधार ने बताया कि द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ रविवार (19 अक्तूबर) को दोपहर 01:51 बजे होगा और इसका समापन 20 अक्तूबर को दोपहर 03:44 बजे होगा। दीपदान का सबसे उचित समय 19 अक्तूबर की शाम को प्रदोष काल में होगा। संवाद

ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने की अपील
शहर की हवा प्रदूषण मुक्त रहे और तीव्र ध्वनि से किसी को परेशानी न हो इसलिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय ने लोगों से सहयोग की अपील की है। फिलहाल वायु गुणवत्ता सामान्य है। जहरीली न हो इसलिए ग्रीन पटाखे जलाने का सुझाव दिया है। 

क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रेश कुमार के मुताबिक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान ने पर्यावरण संरक्षण के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। शनिवार को शहर का एक्यूआई 73 दर्ज हुआ। सिविल लाइंस क्षेत्र में वायु गुणवत्ता 90 एक्यूआई और राजेंद्र नगर की 56 एक्यूआई दर्ज हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें