गोबर के पांच हजार दीपों से जगमगाई कान्हा उपवन गोशाला
कान्हा उपवन गोशाला में दीपावली की पूर्व संध्या पर गोबर से बने दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। गोवंश के गोबर से तैयार किए गए पांच हजार दीपकों की रोशनी से गोशाला परिसर जगमगा उठा। इन दीपकों को तैयार करने का काम गोधन ऑर्गेनिक्स कंपनी ने किया। कंपनी ने मशीनों की मदद से कुल 12 हजार गोबर के दीपक तैयार किए थे। इनमें से पांच हजार दीपकों को दीपावली की पूर्व संध्या पर सजाकर जलाया गया।