13010 योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 11 नवंबर को 207 वेटिंग है। 13020 बाघ एक्सप्रेस में 130 और 12370 कुंभ एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 208 तक पहुंच गई है। दीवाली के आसपास अन्य प्रमुख ट्रेनों में यही स्थिति है। जाहिर है कि दीवाली पर लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होगा। तत्काल में टिकट लेकर लोगों को जेब ढीली करनी पड़ेगी।
प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
- 13020 बाघ एक्सप्रेस में नौ नंबर को स्लीपर श्रेणी में 71, एसी थ्री में 27, एसी टू में 13 वेटिंग।
- 13010 योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में नौ नवंबर को स्लीपर श्रेणी में 138, एसी थ्री में 78, एसी टू में 18 वेटिंग।
- 12328 दून-हावड़ा एक्सप्रेस में नौ नवंबर को स्लीपर श्रेणी में 195, एसी थ्री में 99, एसी टू में 34 वेटिंग।
- 13125 कोलकाता एक्सप्रेस में नौ नवंबर को स्लीपर श्रेणी में 15, एसी थ्री में पांच, एसी टू में दो वेटिंग।
- 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल में नौ नवंबर को स्लीपर श्रेणी में 15, एसी थ्री में पांच, एसी टू में तीन वेटिंग।
- 12358 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में नौ नवंबर को स्लीपर श्रेणी में 45, एसी थ्री में 15, एसी टू में आठ वेटिंग।
- 12372 हावड़ा सुपरफास्ट में नौ नवंबर को स्लीपर श्रेणी में 18, एसी थ्री में पांच, एसी टू में चार वेटिंग।