फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक ने इन महिलाओं को रोगी बना दिया

Fri, 21 Apr 2017 01:10 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Divorce made these women patient - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
तलाक शुदा या शादी के बाद यूं ही छोड़ दी गई  महिलाओं में स्वास्थ्य समस्या पैदा होने लगती है। उनके अंदर  खास तौर से साइकोमेटिक डिसआर्डर, चिड़चिड़ापन, अनिंद्रा, हारमोंस डिस्टर्बेंस की समस्या पैदा हो जाती हैं। इससे हृदय रोग, जोड़ों के दर्द और किडनी की समस्या  हो रही है। ऐसी कुछ महिलाओं का मिशन हास्पिटल में इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को ऐसी ही कुछ महिलाएं को यहां के पेन मैनेजमेंट एंड स्पोर्ट्स इंजरी विभाग के डायरेक्टर डा. एसई हुदा ने प्रेस के रूबरू भी कराया। 
विज्ञापन

डा. एसई हुदा ने इन महिलाओं की बीमारी के बारे में बताया कि मेंटल स्ट्रेस के कारण कोलेस्ट्राल डिस्टर्ब होता है। इससे ही हारमोंस में बदलाव आता है।  हार्ट और किडनी में समस्या पैदा होने लगती है। उनके सर्वे के हवाले से बताया कि तलाकशुदा महिलाओं में 80 प्रतिशत हार्ट की बीमारी मिली है। इसी तरह हारमोंस के बदलने से कैलशियम की कमी होती है। फिर घुटनों कमर हड्डियों के दर्द शुरू होते और सिर के बाल गिरने लगते हैं। मासिक धर्म भी डिस्टर्ब हो जाता है। ऐसी महिलाएं एंग्जाइटी की शिकार भी हो जाती हैं। खाना भी ज्यादा खाने लगती हैं जिससे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी पहुंचती है। वह भी शरीर के लिए हानिकारक है। 
केस-1: रोहली टोला की गुलनाज की शादी अक्टूबर 2015 कटकुइयां निवासी शकील से हुई थी। छह माह पूर्व पति ने  घर से निकाल दिया है। इन दिनों वह अनिंद्रा, हारमोनल समस्या से ग्रसित हैं। गर्भावस्था के दौरान मारपीट में बच्चा पेट ही मर गया था। इसलिए आपरेशन हुआ, पेट में दर्द लगातार रहता है। 
विज्ञापन

केस-2: रोहली टोला की ही तरन्नुम की शादी 20 साल पहले मेरठ में यासीन से हुई थी। दो साल बाद ही पति ने निकाल दिया। बाद में तलाक भी दे दिया। बच्चे कोई है नहीं, फिलहाल मायके में रह रही हैं। उन्हें अनिंद्रा, कमर दर्द की शिकायत रहती है। कैलशियम की कमी से हाथ पैरों और जोड़ों में दर्द रहता है। इलाज चल रहा है। 
केस-3:: बजरिया इनायतगंज निवासी यासमीन हाशमी की शादी जून 2004 में पास के रहने वाले सगीर से हुई थी। आठ साल ससुराल में रही। तब पति दुबई में रहा करता था। वहां से लौटा तो एक दिन मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वो अपने मायके रह रहीं है। यासमीन को जब पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली है तो उसने थाने में रिपोर्ट कराई। इस पर पति ने एक साल पहले रास्ते में रोक कर उसे तलाक दे दिया। इसका उसे बहुत सदमा लगा। तब से वह बीमार रहने लगी। आस्टियो प्राब्लम और जोड़ों के दर्द से ग्रसित हैं। बीए एलटीटी होने के बावजूद तबीयत के कारण नौकरी भी नहीं कर सकती।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें