बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी
- फोटो : स्टेडियम
हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिले बरेली की टीम चयनित
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तर के चयन किए गए। इसमें मोहित मलिक, रामानंद राय, रंधीर सिंह, दिपांशु, पुष्पेंद्र सिंह, कवनेश गुप्ता, राहुल गौतम, सोनू यादव, रमेश, जयहिंद यादव, तौहिद, तुषार शर्मा, दिपांशु शर्मा, जतिन, सूरज पाल, नितिन, अब्बास, जितेश पाल, अनंत सिंह का चयन किया गया। आरएसओ जितेंद्र यादव के अनुसार चयनित खिलाड़ी बुधवार को आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान शिल्पा, अविनाश कुमार, सोनू कुमार, रेहान खान आदि मौजूद रहे।