मंडलायुक्त ने संविधान के संकल्प को दोहराया
- फोटो : अमर उजाला
संविधान ने सुनिश्चित और सुरक्षित किए हर नागरिक के अधिकार
मंडलायुक्त ने कहा कि संविधान ने हर व्यक्ति के अधिकार सुनिश्चित और सुरक्षित किए हैं। ये अधिकार ही हैं जिनकी बदौलत हम लगातार तरक्की कर रहे हैं, लेकिन अभी भी आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि अंतिम पायदान पर बैठें हर गरीब परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं को लाभ मिले तथा उनको सुरक्षा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति जिस पद पर भी कार्य कर रहे हैं उस पद पर अपने कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित कर राष्ट्र के विकास में महत्वूपर्ण योगदान दें।
इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का दिन है। हमें अपने देश के और अधिक विकास के लिए संकल्पित होना चाहिए। अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल ने भी जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कमिश्नरी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।