कई राज्यों में फैला नेटवर्क
मेरठ, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड और बंगाल में पंजीकृत कराई गईं बोगस फर्मों के साथ मिलकर वह काम करता है। अब तक करीब बीस करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस ने पूछताछ के बाद गौरव को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच गौरव के अन्य साथियों को तलाश रही है। गौरव के पास से क्राइम ब्रांच ने चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें संदिग्ध डाटा है। इन मोबाइल की जांच फॉरेंसिक लैब में कराई जाएगी।