फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवरात्र में बाजार पर बरसी मां की कृपा

Wed, 21 Oct 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवरात्र में बाजार पर मां की कृपा जमकर बरसी। इलेक्ट्रानिक, सराफा और ऑटोमोबाइल समेत विभिन्न सेक्टरों में खरीदारी का दौर चला। शहर में लगभग 10 हजार दोपहिया वाहनों की बिक्री दर्ज की गई। कारों का आंकड़ा भी एक हजार के पार पहुंच गया।
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों के विक्रेता नमित अग्रवाल ने बताया कि पिछले नवरात्र की तुलना में इस बार वाहनों की बिक्री थोड़ी कम जरूर रही, लेकिन दिवाली के लिए वाहनों की बुकिंग शानदार हो रही है। कार शोरूम के सेल्समैन अमित मौर्य ने बताया कि ग्राहकों के बीच एसयूवी कारों का क्रेज अभी भी बरकरार है। नवरात्र के पहले और अंतिम दिन कारों की बिक्री हुई। इस बार ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कई नए फीचर्स के साथ बाजार में अपनी कारें उतारी हैं, जिसके चलते कई मॉडलों पर वेटिंग भी चल रही है।
सराफा बाजार में भी खासी रौनक देखने को मिली। सराफा कारोबारी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार बाजार में हल्के आभूषणों की मांग सबसे ज्यादा बनी हुई है। नवरात्र के तुरंत बाद सहालग की शुरुआत होने जा रही है और दिवाली की तैयारियां भी काफी तेज हो गई हैं, जिसे देखते हुए कारोबारियों को आगामी धनतेरस पर बहुत अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कपड़ा बाजार में भी ग्राहकों की चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें