फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामपुर रोड पर तीन माह के लिए डायवर्जन

Tue, 03 Feb 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दूल्हे मियां की मजार से सिटी रेलवे स्टेशन तक सीसी रोड के निर्माण के लिए रामपुर रोड पर मंगलवार से तीन माह तक के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों और रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करते हुए सोमवार को डायवर्जन प्लान जारी कर दिया। लोक निर्माण विभाग मंगलवार से मार्ग पर काम शुरू करा देगा। इसके साथ ही सुबह आठ बजे से डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि इस दौरान सिटी स्टेशन से दूल्हे मियां की मजार तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

इस तरह होगा भारी वाहनों का आवागमन
दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होते हुए बिलवा, विलयधाम, रजऊ तिराहे के रास्ते ट्रांसपोर्ट नगर तक जा सकेंगे। लखनऊ जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। बदायूं जाने वाले वाहन फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज और देवचरा होते हुए पास किए जाएंगे।

बदायूं की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन देवचरा, दातागंज और फतेहगंज पूर्वी होते हुए बड़ा बाइपास से शहर में प्रवेश करेंगे। दिल्ली और लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन भी इसी मार्ग से पास किए जाएंगे।
विज्ञापन


नैनीताल व पीलीभीत की ओर से बरेली आने वाले वाहन बड़ा बाइपास से बिलवा, विलयधाम, रजऊ तिराहा होकर ट्रांसपोर्ट नगर तक जा सकेंगे। बदायूं जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से फतेहगंज पूर्वी, देवचरा, दातागंज होते हुए पास किए जाएंगे।

दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर से बरेली आने वाली रोडवेज बसें झुमका तिराहा, मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर तिराहा, सौ फुटा पूर्वी पीलीभीत रोड, सुरेश शर्मा नगर होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे तक जा सकेंगी। बदायूं जाने वाली बसें सेटेलाइट बस अड्डे से बियावानी कोठी, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा होते हुए जा सकेंगी।

चौपुला चौराहा व चौपुला पुल से सिटी स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर सभी तरह के भारी वाहन (रोडवेज बसें, सिटी बसें और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां) प्रतिबंधित रहेंगे। इसी तरह मिनी बाइपास से दूल्हे मियां की मजार और चौपुला की ओर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें