फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डायवर्जन बेअसर, बदायूं और दिल्ली रूट पर नहीं किया गया किराये में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लागू रूट डायवर्जन रविवार को बेअसर रहा। बरेली-बदायूं-कासगंज और बरेली-रामपुर-मुरादाबाद रूट पर रोडवेज बसों का संचालन सामान्य रहा। ऐसे में रोडवेज ने फिलहाल किराये में इजाफा नहीं किया है।
विज्ञापन

रविवार को गुरु पूर्णिमा से कांवड़ियां के जत्थे निकलने शुरू हो गए हैं। सावन में इस बार पांच सोमवार हैं। ऐसे में हर सप्ताह तीन दिन के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। रविवार को कांवड़ रूटों पर शिव भक्तों की संख्या कम रही। कुछ स्थानों पर भारी वाहनों को रोककर चलाया गया। दिल्ली रूट पर गढ़गंगा और हरिद्वार रूट पर पहले दिन ट्रैफिक एक लेन से चलाया गया। बरेली के कांवड़िये बदायूं के कछला, हरिद्वार और गढ़गंगा से जल लेने के लिए रवाना होते हैं। एआरएम अरुण वाजपेयी ने बताया कि फिलहाल रोडवेज सेवा पर डायवर्जन का असर नहीं हुआ है। ऐसे में बढ़ा हुआ किराया लागू नहीं किया गया है। आगे जरूरत होने पर संबंधित रूटों पर किराया बढ़ाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें